फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बीते सत्र का मिलेगा 129 करोड़ का गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को बीते सत्र का मिलेगा 129 करोड़ का गन्ना भुगतान
विज्ञापन

हापुड़। जिले की दोनों शुगर मिलों पर सत्र 2019-20 का गन्ना भुगतान का बकाया 129 करोड़ रुपये 28 फरवरी तक किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। एडीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मिल प्रबंधन और किसानों की बैठक में शुगर मिलों की तरफ से यह दावा किया गया है। हालांकि किसान इससे संतुष्ट नजर नहीं आए और तत्काल भुगतान कराने की मांग उठाई।
गन्ना भुगतान की समस्या पर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया था। इस पर प्रशासन द्वारा किसानों की मिल प्रबंधन के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया गया था। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय सभागार में सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल, गन्ना विभाग और किसानों के बीच बैठक हुई। इसमें भुगतान की स्थिति को लेकर एडीएम जयनाथ सिंह यादव ने नाराजगी व्यक्त की। क्योंकि दोनों मिलों पर सत्र 2019-20 का अभी भी करीब 129 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। बैठक में सिंभावली मिल की तरफ से सीजीएम कर्ण सिंह व जीएम सुधीर कुमार ने दावा किया कि उनके मिल पर 106 करोड़ रुपये बकाया है, जिसका भुगतान 28 फरवरी तक हर हाल में कर दिया जाएगा। वहीं, बृजनाथपुर शुगर मिल के जीएम ने शेष 23 करोड़ रुपये का 15 फरवरी तक भुगतान करने का दावा किया। इस दावे से असंतुष्ट भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि किसानों का भुगतान तत्काल कराया जाए। क्योंकि आस-पास के जिले बीते सत्र के साथ ही वर्तमान सत्र का भी भुगतान कर रहे हैं, जबकि यहां का किसान पैसों के तरस रहा है। मिल पर कार्रवाई होनी चाहिए, गन्ना विभाग कार्रवाई का झूठा वादा करता है। यदि सख्ती की जाए तो किसानों को समय से भुगतान मिल सके। हालांकि एडीएम ने जल्द भुगतान करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने भी किसानों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजवीर सिंह भाटी, राजेंद्र गुर्जर, राधेलाल त्यागी, योगेश त्यागी, सियानंद त्यागी, धर्मेंद्र त्यागी, मोनिका तेवतिया, सुधाकर त्यागी, महेंद्र त्यागी, एसपी तोमर, योगेश शर्मा, वसीम, रिहान, रवि भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें