फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग के साथ मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात
विज्ञापन

हापुड़। नगर के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय नाबालिग के साथ मकान मालिक के पुत्र ने दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। इतना ही नहीं मामले की जानकारी होने पर आरोपी युवक ने अपने माता पिता के साथ मिलकर उसका गर्भपात करा दिया। जिसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के मोहल्ला में एक परिवार पिछले छह वर्षों से होमगार्ड के मकान में रह रहा है। करीब सात माह पहले होमगार्ड के पुत्र शोएब ने उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया गया। डर के कारण किशोरी ने परिजनों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। इसके बाद से आरोपी किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। कुछ दिन पहले किशोरी की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया, जहां उन्हें किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई और उन्होंने आरोपी पक्ष से मामले की शिकायत की। आरोप है कि तीन दिन पहले आरोपी युवक ने अपने मां बाप के साथ मिलकर नाबालिग का नगर की किसी महिला चिकित्सक से गर्भपात करा दिया। इस कारण नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक शोएब व उसके पिता तौसीफ और माता शहनाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही गर्भपात करने वाली चिकित्सक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें