फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की हापुड़ शाखा के पदाधिकारियों ने सोमवार को केंद्रीय महामंत्री बीसी शर्मा व मंडल मंत्री शलभ सिंह के आह्वान पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के शाखा अध्यक्ष विमल शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मांगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते की तीन किस्तों को जल्द जारी करने, नई पेंशन येाजना को रद्द कर पुरानी बहाल करने, 30 जून 2021 तक रिटायर होने वाले रेलवे कर्मचारियों को एक नेशनल इंक्रीमेंट का लाभ देने, मंडल में बंचिंग के लाभ से वंचित कर्मचारियेां को लाभ देने, मंडल के कर्मचारियों के रोके गए भत्तों का लाभ तत्काल देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द लाभ नहीं दिया गया तो आगे भी आंदोलन कर उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसी भी हाल में रेलवे कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर सतेंद्र सिंह, अनिल कुमार, एके उपाध्याय, महेश तिवारी, मुकेश शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें