फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने दरोगा से की अभद्रता, हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी ने दरोगा से की अभद्रता, हिरासत में लिया
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी के पास एक फौजी ठेले के पास जूस पी रहा था। इस बीच फौजी की ठेका संचालक से कहासुनी हो गई। फौजी ने ठेका संचालक के साथ मारपीट कर दी। विवाद की सूचना पर भीम नगर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तो फौजी ने उनसे भी अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव माधापुर निवासी एक फौजी शनिवार शाम गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी के पास एक ठेले के पास खड़ा होकर जूस पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर फौजी ने ठेला संचालक के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर भीम नगर चौकी प्रभारी वासूदेव सिंह मौके पर पहुंचे और दरोगा चौकी ले आए। आरोप है कि फौजी ने दरोगा से यहां गाली-गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। इसके बाद पुलिस फौजी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फौजी नशे में बताया जा रहा है। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि फिलहाल फौजी को थाने में बैठाया हुआ है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें