फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज से शुरू होगा पोलियो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आज से शुरू होगा पोलियो अभियान
विज्ञापन

हापुड़। जिले में पोलियो अभियान आज से शुुरू होगा। 705 बूथों पर 2.55 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 550 टीमें गठित की जा चुकी हैं। कोरोना के चलते एक साल बाद यह अभियान शुरू हो रहा है। सोमवार से डोर टू डोर अभियान शुरू होगा।
जिले में पोलियो अभियान जनवरी 2020 में आयोजित किया गया था। इसके बाद दो अप्रैल को जिले में पहला कोरोना का मामला सामने आया था। जिसके चलते पोलियो अभियान रोक दिया गया। करीब एक साल तक बच्चों को पोलियों की दवा नहीं पिलाई जा सकी थी।
विज्ञापन

अब जिले में पोलियो की पर्याप्त वैक्सीन आ गई है। रविवार को बूथ दिवस होगा। इस दौरान जिले में करीब 705 बूथ लगाए जाएंगे, जिन पर 550 टीमें काम करेंगी। 2.55 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
बता दें कि यह दवा शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाती है। जिले में पोलियो का बीते कई सालों से कोई नया केस नहीं आया है। फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को यह दवा पिलाई जाती है। सोमवार से डोर टू डोर अभियान चलेगा, इसके तहत छूटे बच्चों को घर घर जाकर दवा पिलायी जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को अभिभावक अपने बच्चों को बूथों पर अवश्य लेकर पहुंचे ताकि उन्हें पोलियो की दवा पिलाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें