फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, तिरंगे के रंग में रंगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, तिरंगे के रंग में रंगा शहर
विज्ञापन

हापुड़। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे हापुड़ शहर में देश भक्ति का जज्बा दिखाई दे रहा है। सरकारी और निजी इमारतें भी सोमवार को तिरंगे के रंग में रंगी नजर आईं। शहर में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। सड़कों पर वाहनों भी तिरंगे के रंग में रंगकर देशभक्ति दिखाते रहे।
गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में इस बार लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हापुड़ शहर देश भक्ति में रंग रहा है। सरकारी इमारतों के अलावा निजी इमारतों पर भी तिरंगे झंडे उड़ते नजर आ रहे हैं। माहौल को देखते हुए झंडा व अन्य सामग्री बेचने वालों की आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई। हापुड़ शहर में जगह-जगह लोगों ने दुकानों के बाहर राष्ट्रीय ध्वज और अन्य तिरंगे से संबंधित सामग्री भी बेची। रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, गोल मार्केट से लेकर गली-मोहल्लों की दुकानों पर खरीदारों की भी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

उधर, सड़कों पर भी गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व देशभक्ति दिखाई दी। छोटे वाहनों से लेकर बड़े वाहनों में भी तिरंगे लहराते नजर आए। गांव देहात में बच्चों ने घरों की छत व अपनी साइकिलों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति दिखाई। अपने ढंग से देश के प्रति सम्मान व प्रेम प्रकट किया। आटो चालकों से लेकर वाहन चालक भी तिरंगा लगाकर वाहन चलाते रहे।
विज्ञापन

रोशनी से जगमग रहेंगे मुख्य मार्ग
- अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि शहर में सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर लाइटें लगवा दी गई हैं। मुख्य मार्ग और चौराहों पर भी तिरंगा लाइटों से जगमगाती रोशनी रहेगी। 26 जनवरी को नगर पालिका वाहनों के माध्यम से रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। लोगों से अपने आसपास सफाई रखने की भी अपील की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें