फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पड़ा मिला लापता युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पड़ा मिला लापता युवती का शव
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में लापता युवती का शव खेत में पड़ा मिला। युवती शुक्रवार शाम से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या की आशंका व्यक्त कर रही है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय पुत्री एमए की छात्रा थी। शुक्रवार शाम छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजन रात भर उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने युवती का शव गांव के जंगल स्थित एक खेत में पड़ा देखा तो अफरा तफरी मच गई। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की मौत हो लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि पुलिस युवती द्वारा आत्महत्या की आशंका व्यक्त कर रही है।
विज्ञापन

युवती का तय हो गया था रिश्ता
- ग्रामीणों की माने तो युवती का एक युवक से रिश्ता तय हो गया था, लेकिन अचानक उसके लापता होने और जहर खाने की बात ग्रामीणों को हजम नहीं हो रही है। उधर, युवती के परिजन भी इसे आत्महत्या बताते हुए पोस्टमार्टम से इंकार करते रहे। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन छात्रा के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोट
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर मृतका का मोबाइल फोन व जहरीले पाउडर का रैपर पड़ा मिला है। युवती द्वारा आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें