एलएन स्पोर्ट्स एकेडमी ने 240 रन से जीता मैच
हापुड़। एलएन स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर रविवार को 35 ओवर के क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें एलएन स्पोर्ट्स की टीम ने विपक्षी टीम को 240 रन हराकर खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीता एलएन स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। निर्धारित 35 ओवर में टीम ने तीन विकेट खोकर 352 रन बनाए। नितिन भास्कर ने 88 गेद पर ताबड़तोड़ 193 रन की पारी खेली। लाखन कश्यप ने नाबाद 58 व छत्रपाल ने 35 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसआर एकेडमी पिलखुवा की शुरूआत खराब रही। पूरी टीम 23 ओवर में महज 112 रन ही बना सकी। तनिष्क, आर्यन, विभोर ने दो दो विकेट झटके। मैच में 11 छक्के व 25 चौकों की मदद से 193 रन बनाने वाले नितिन भास्कर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोच अनुभव नारवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
हापुड़ बार की टीम ने जीता मैच
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के ग्राउंड पर हापुड़ बार व क्लासिक क्रिकेट क्लब के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें हापुड़ बार की टीम ने विपक्षी टीम को मैच हरा दिया।
टॉस जीतकर हापुड़ बार की टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। क्लासिक क्रिकेट क्लब की ओर से आमिर ने 25, नासिर ने 22, सूफियान के 34 रनों की बदौलत 20 ओवर में 180 रन बनाए। हापुड़ बार की तरफ से परवेज ने 3, कमर सुल्तान ने 2, अक्षय चौधरी ने एक, प्रवेश कुमार ने एक, सचिन ने एक विकेट चटकाया। हापुड़ बार की टीम ओर से अक्षय चौधरी ने मात्र 34 बॉल में आठ चौके, चार छक्कों की मदद से 67 रन, परवेज ने 21 रन व सचिन सिरोही के 24 रनों की मदद से टीम ने 19वें ओवर में ही 8 विकेट खोकर मैच जीत लिया। अक्षय चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।