फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर विवाहिता को रखा भूखा-प्यासा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज न मिलने पर विवाहिता को रखा भूखा-प्यासा
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीपुरा निवासी परिवार के लोगों ने दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट करते हुए भूखा प्यासा रखा। पीड़िता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के थाना व कस्बा खरखौदा निवासी नगीना ने बताया कि 22 फरवरी 2020 को उसका निकाह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीपुरा निवासी शाहनवाज के साथ हुआ था। शादी में वधु पक्ष की ओर से काफी दान-दहेज दिया गया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर इन लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए-दिन पीड़िता के साथ मारपीट की जाने लगी। इतना ही नहीं कई दिनों तक उसे भूखा-प्यासा रखा गया। आरोप है कि 28 नवंबर को दहेज की मांग कर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

कोट
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि शाहनवाज, कल्लन, बिलाल, साकिर, शेतून व शाइमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें