फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण को निकाली जन जागरण रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण को निकाली जन जागरण रैली
विज्ञापन

हापुड़। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शहर में ढोल नगाड़ों के साथ बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को मंदिर निर्माण को निधि समर्पण करने के लिए जागरूक किया गया।
जनजागरण रैली आर्य समाज से प्रारंभ होकर, तहसील चौपला, कोठी गेट, छोटी मंडी पाटिया, गोल मार्केट, चंडी रोड, पक्का बाग, अतरपुरा चौपला, देवी मंदिर रेलवे रोड पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा अनेकों स्थान पर पुष्प वर्षा के माध्यम से जनजागरण रैली का उत्साहवर्धन रामभक्तों द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को अधिक से अधिक राम मंदिर में सहयोग करने के लिए बताया गया और राम मंदिर की संरचना का ज्ञान सभी को दिया गया। आने वाले समय में घर घर जाकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें