फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर स्थित एक सराफ की दुकान का ताला तोड़कर चोर ने जेवर और आभूषण चोरी कर लिए। वहीं पुलिस को वारदात की भनक तक नहीं लगी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव मंसूपुर निवासी मुकेश सराफ की भीमनगर में सराफ की दुकान है। रविवार रात चोरों ने उसकी दुकान पर धावा बोल दिया। ताला तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुस गए। चोर दुकान के गल्ले से करीब रुपये और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह सराफ को चोरी की सूचना मिली तो पीड़ित दुकान पर पहुंचा और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। सराफ द्वारा लाखों का नुकसान बताया गया है। पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें