फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक
विज्ञापन

हापुड़। क्षेत्र के गांव बागड़पुर में पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं लाइन का शटडाउन लेने के लिए ग्रामीणों द्वारा निगम के अधिकारियों को फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। जिस पर ग्रामीणों ने रोष जताया।
विज्ञापन

गांव बागड़पुर निवासी राजू पुत्र लीलू मंगलवार सुबह पेड़ की छटाई कर रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उपचार के बाद पीड़ित को होश आ गया और उसकी जान बच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में विद्युत अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन काफी नीची थी और शट डाउन लेने के लाइनमेन, जेई और अन्य अधिकारियों को फोन किया था, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें