फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट पर गुस्साए असरा के ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट पर गुस्साए असरा के ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। असरा गांव के लोग बीते एक महीने से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। रात के समय ग्रामीणों को आपूर्ति नहीं मिल रही। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को अतरपुरा बिजलीघर परिसर में जोरदार हंगामा किया और एक्सईएन का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीओ तृतीय, अवर अभियंता पर गंभीर आरोप लगाए गए। काफी देर चले हंगामे के बाद लिखित आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
असरा के ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक महीने से गांव में रात के समय बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। बिजली कर्मियों ने जान बूझकर आधे से अधिक गांव को जंगल की आपूर्ति से जोड़ दिया है। ऐसे में रात के समय गांव में अंधेरा रहता है। जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं, कई ग्रामीणों के पशु भी चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता व एसडीओ तृतीय से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन दोनों ग्रामीणों को वापस भेज देते हैं, राहत के बजाय उनका शोषण भी कर रहे हैं। इस अव्यवस्था के विरोध में ग्रामीणों ने अतरपुरा बिजलीघर परिसर पर जोरदार हंगामा किया। अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से वह भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

आनन फानन में अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को अपने कार्यालय में बुलाया। जहां ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की। एक्सईएन ने शाम तक समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीण लिखित में आश्वासन देने की मांग पर अड़ गए। ऐसे में घंटों बिजलीघर परिसर में हंगामा चलता रहा, बाद में लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण वापस लौटे।
इस मौके पर धीरज सिंह, राकेश, प्रदीप कुुमार, अनिल कुमार, हीरालाल, जयप्रकाश, मिथलेश, अंकित कुमार, जगरोशनी, रतनपाल, गजय सिंह, जन्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें