घर से ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिग छात्रा लापता
हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में ट्यूशन पढ़ने गई 17 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मामले में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
पुलिस में दी तहरीर के अनुसार 30 दिसंबर को एक मोहल्ला निवासी नाबालिग घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में लड़की के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।