फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को दिया तीन तलाक
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं पति ने मायके में रह रही पीड़िता को फोन पर तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव मुर्शदपुर निवासी नरगिस ने बताया कि उसका निकाह पड़ोसी गांव हृदयपुर निवासी आसिफ के साथ हुई थी। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 20 दिसंबर को उसके साथ बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। मामले की जानकारी पर महिला के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, आरोपियों ने महिला को घर में रखने से इनकार कर दिया और पति ने मोबाइल फोन पर तीन तलाक बोल दिया। सोमवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आसिफ, अनवरी, आरिफ व अमरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें