नाले में कूड़ा डालने का वीडियो वायरल, दुकान को नोटिस
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर एक दुकानदार को दुकान के बाहर जमा कूड़ा नाले में भरने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लिया है। आरोपी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
कुचेसर रोड चौपला पर एक दुकान के बाहर सुबह के समय कूड़ा एकत्र कर दिया गया। ताकि कूड़े को यहां से उठाकर डंपिंग ग्राउंड में डाला जा सके लेकिन दुकानदार ने पूरे कूड़े को नाले में भर दिया। दुकानदार के कूड़ा नाले में भरते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का एसडीएम ने संज्ञान लिया है। एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि वीडियो के आधार पर दुकानदार की पहचान कराकर उसे नोटिस जारी किया जा रहा है।