फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौटे बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौटे बिजली कर्मचारी
विज्ञापन

हापुड़। बिजली निगम के जेई और टीजीटू के निलंबन प्रकरण में धरना प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मियों की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता ने एमडी को पत्र लिखकर स्थानीय कर्मचारियों की मांग पहुंचाई है। ऐसे में कर्मचारी राजस्व वसूली जैसे कार्यों पर लौट गए हैं। साथ ही सांकेतिक प्रदर्शन अभी भी जारी है। जल्द ही बहाली नहीं होने पर फिर से आंदोलन करने की बात कही है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के मामले में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने पिलखुवा डिवीजन के जेई और एक टीजीटू व गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन के एक अवर अभियंता को निलंबित कर दिया था। इस प्रकरण में बिजली निगम के कर्मचारियों के दोनों संगठनों ने कार्य बहिष्कार का एलान कर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। बीते तीन दिन से कर्मचारी राजस्व वसूली, कार्यालय के कामकाज छोड़कर धरना दे रहे थे। ऐसे में ग्राहकों के कार्य भी नहीं हो पा रहे थे। इस प्रकरण में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता यूके सिंह से मिला। वहां अधीक्षण अभियंता ने उनकी समस्याओं को एमडी स्तर तक पहुंचाने के लिए पत्र लिखने की बात कही। जिस पर समस्त कर्मचारी अपने काम पर लौट गए। जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रजराज त्यागी ने बताया कि तीनों कर्मचारियों के बहाली की मांग को लेकर एसई ने एमडी कार्यालय को पत्र लिखा है। आश्वासन दिया है कि जल्द ही राहत मिल जाएगी। इसलिए कुछ दिन सांकेतिक विरोध जारी रहेगा। यदि बहाली नहीं हुई तो फिर से हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें