फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला राजीव विहार निवासी पंकज ने बताया कि उसका भाई नीरज धीरखेड़ा स्थित एक बर्तन फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार रात वह फैक्टरी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे नीरज गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना पीड़ित को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें