फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को सिर पर डंडा मारकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड को सिर पर डंडा मारकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

हापुड़। बस में सवार होकर ड्यूटी जा रहे होमगार्ड से एक व्यक्ति ने पहले तो रुपये छीनने का प्रयास किया, लेकिन विफल होने पर सिर में डंडा मार दिया। जिससे होमगार्ड की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव अच्छेजा निवासी वसी मोहम्मद ने बताया कि उसका भाई मुर्सलीन अहमद होमगार्ड के रूप में नोएडा के बादलपुर में तैनात था। रात में ड्यूटी होने के कारण मंगलवार दोपहर मुर्सलीन नोएडा जाने के लिए गांव निजामपुर बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान गांव निजामपुर निवासी राजन पुत्र रामवीर वहां आ पहुंचा। राजन की मुर्सलीन से पुरानी रंजिश चल रही है। बताया जाता है कि राजन ने मुर्सलीन से रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मुर्सलीन के सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे वह डिवाइडर पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजन व मुर्सलीन दोनों पहले से ही परिचित थे। दोनों का रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें