जिले में कोरोना पॉजिटिव पांच नए मरीज मिले, 10 हुए स्वस्थ
हापुड़। जिले में सोमवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। जिन्हें आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेजे हैं। 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को संक्रमित मिले मरीजों में आवास विकास कॉलोनी मेरठ रोड का एक, बाबूगढ़ हापुड़ का एक, न्यू आलोक कॉलोनी का एक, न्यू शिवपुरी का एक, आर्यनगर का एक मरीज शामिल है। संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4219 पहुंच गई है। सोमवार को 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 3985 हो गई है। 172 का उपचार जारी है, जबकि 62 की मौत हो चुकी है।