फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ गांवों में लगाए जाएंगे फ्लोराइड रिमूवल प्लांट, मिलेगा शुद्ध जल

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ गांवों में लगाए जाएंगे फ्लोराइड रिमूवल प्लांट, मिलेगा शुद्ध जल
विज्ञापन

हापुड़। जिले के आठ गांवों के लोगों को फ्लोराइड की अधिकता वाला पानी नहीं पीना पड़ेगा। जल निगम ने इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है। पानी की टेस्टिंग के बाद आठ स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है, जहां फ्लोराइड रिमूवल प्लांट लगाया जाएगा। इनमें से एक गांव मुरादपुर निजामसर में निर्माण शुरू हो गया है। एक प्लांट को लगाने में 15.50 लाख रुपये खर्च होंगे और सभी आठ प्लांट पर 1.25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्लांट लगाने के लिए शासन ने कोलकाता की एक कंपनी को भी नामित कर दिया है। स्थान का चयन करने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एनजीटी द्वारा कुछ स्थानों पर सर्वे कराया गया था। सर्वे में उन स्थानों को चयनित किया गया था, जहां भूगर्भीय जल में फ्लोराइड की मात्रा अधिक थी। इन गांवों में फ्लोराइड रिमूवल टैंक लगाने की योजना है। फिलहाल जिले में आठ गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में जल निगम ने पानी की जांच कराई गई तो नमूना फेल हो गया था। इसके बाद गांव के सभी हैंडपंपों से भी पानी के नमूने लेकर उनकी जांच की गई। अधिकतर नमूने जांच में फेल हो गए। सभी में फ्लोराइड की मात्रा दो मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक मिली। ऐसे में जल निगम ने संबंधित गांवों में फ्लोराइड रिमूवल प्लांट लगाने की योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा था। एनजीटी के आदेशों पर इसी सोमवार से मुरादपुर निजामसर में प्लांट का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जिले में हापुड़ ब्लॉक में अच्छेजा, भम्हैड़ा, लुखराड़ा, सिकंदरपुर काकौड़ी, फिरोजाबाद उर्फ सीतादेई, लालपुर, जबकि सिंभावली ब्लॉक के सलोनी गांवों को इसके लिए चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

15.50 लाख है फ्लोराइड रिमूवल प्लांट की कीमत
- जल निगम के अधिशासी अभियंता विनय रावत ने बताया कि फ्लोराइड रिमूवल प्लांट की स्थापना के लिए करीब 15.50 लाख रुपये की आवश्यकता होगी। जबकि कुल आठ प्लांट के लिए शासन द्वारा 1.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुरादपुर निजामसर गांव में सबसे पहले प्लांट का निर्माण होगा। हालांकि इससे पहले भी जिले में छह प्लांट लगाए जा चुके हैं। मुरादपुर निजामसर प्लांट को इसी माह 31 दिसंबर तक लगा दिया जाएगा। जबकि बाकी सात प्लांट अगले जनवरी में लगकर पूरे हो जाएंगे। धनराशि शासन से रिलीज कर दी गई है। कोलकाता की एक निजी कंपनी को इसे बनाने का टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

बेहद नुकसानदायक है फ्लोराइड युक्त पानी
- फ्लोराइड युक्त पानी पीने से दांतों, हड्डियों के साथ साथ पेट को भी नुकसान पहुंचाती है। ऐसा पानी कैल्शियम खत्म कर देता है, जिसके बाद व्यक्ति को फ्लोरिश नामक बीमारी हो जाती है। ऐसे पानी से लोगों को कई अन्य शारीरिक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस प्लांट में बोरिंग करने के साथ साथ बड़ा पानी का टैंक, क्लोराइड यूनिट लगाई जाती है जो पानी को शोधित कर बाहर निकालता है। ये पूरा संयंत्र सोलर से संचालित होगा और पूरी तरह से ऑटोमैटिक होगा। ग्रामीण इसकी टंकी से शुद्ध पानी लेकर उसका प्रयोग पीने में कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें