फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीडीए से नक्शा पास कराना हुआ आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीडीए से नक्शा पास कराना हुआ आसान
विज्ञापन

हापुड़। प्राधिकरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्राधिकरण कार्यालय में हर सोमवार को मानचित्र निवारण दिवस और मंगलवार को रजिस्ट्री व कब्जा दिए जाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस कैंप प्रणाली से प्राधिकरण की आय में भी वृद्धि होगी।
नए मकान बनाने के लिए मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ती थी। इसके कारण लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे और इस कार्य में कई कई दिन लग जाते थे। इसके अलावा रजिस्ट्री व कब्जा लेने के लिए भी लोगों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। फीस जमा करने और कागजात पूरा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब प्राधिकरण ने इसके लिए कैंप लगाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा द्वारा इसके लिए विशेष आदेश पारित किए गए हैं। आदेशों के अनुसार प्राधिकरण कार्यालय में सप्ताह में दो दिन कैंप का आयोजन किया जाएगा। दिसंबर और जनवरी माह में प्रत्येक सोमवार को मानचित्र निवारण दिवस का आयोजन किया जाएगा। दिसंबर में 28 तारीख और जनवरी माह में चार, 11, 18 और 25 तारीख को इसके लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के दौरान संबंधित विभाग के इंजीनियर, अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कैंप के दौरान लोग मानचित्र से संबंधित परेशानियों और कार्यों को लेकर अधिकारियों सीधे निस्तारण करा सकेंगे। इसके अलावा दिसंबर और जनवरी माह में प्रत्येक मंगलवार को रजिस्ट्री व कब्जा दिए जाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन होगा। दिसंबर में 29 तारीख व जनवरी में पांच, 12, 19 तारीख को इस कैंप का आयोजन किया जाएगा। दरअसल मकान आवंटित होने के बाद व्यक्ति को कब्जा लेने के लिए काफी मशक्कत करनी होती है। फीस जमा करने और कागजात पूरा करने के लिए लोगों को कई कई दिन लग जाते थे, लेकिन अब केवल एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा इन कैंपों में लोगों अपनी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करा सकेंगे। सबसे बड़ी बात है कि इन कैंपों का आयोजन प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा की देखरेख में होगा। ऐसे में किसी अधिकारी द्वारा इस मामले में लापरवाही भी बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

---
प्राधिकरण की बढ़ेगी आय
सप्ताह में दो दिन अलग अलग कैंप लगने से प्राधिकरण का राजस्व भी बढ़ेगा। दरअसल मानचित्र बनवाने की जटिलताओं के चलते अक्सर लोग बिना मानचित्र पास कराए ही भवन बनवा लेते थे। कुछ बिचौलिए लोगों से नक्शा पास कराने के नाम पर बीच में ही उगाही कर लेते थे, लेकिन इस कैंप लगाए जाने के कारण लोगों को इस कार्य को कराने में आसानी होगी और पहले से अधिक संख्या में लोग यहां अपने कार्यों के लिए पहुंचेंगे। जिससे प्राधिकरण की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें