फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की साइकिल यात्रा रोकने पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
साइकिल यात्रा निकालते सपाई.. - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
सपा की साइकिल यात्रा रोकने पर हुआ हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में सपा की साइकिल यात्रा रोकने पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की व नोकझोंक भी हुई। कोरोना की आड़ में शोषण का आरोप लगा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान एसडीएम, सीओ समेत तीन थानों का भारी पुलिस बल तैनात रहा। शनिवार को भी कार्यकर्ता कानून के विरोध में आंदोलन करेंगे।
कृषि कानूनों का विभिन्न किसान संगठन, राजनीतिक पार्टियों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। हापुड़ में सपा कार्यकर्ता बीते एक सप्ताह से आए दिन साइकिल यात्रा, धरना प्रदर्शन कर कानून को वापस लेने की मांग उठा रहे हैं। साथ ही गांवों में जागरूकता रैली भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने अर्जुन नगर से सबली, पूठा, हुसैनपुर, रघुनाथपुर, चंद्रपुरा, कांवी, निजामपुर तक साइकिल यात्रा निकाले का कार्यक्रम तय किया। सुबह सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत के आवास से यात्रा शुरू हुई और जैसे ही चमरी में पहुंची वहां पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया।
इस दौरान एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ समेत भारी पुलिस बल भी वहां पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने रैली रोके जाने का विरोध किया और हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस ने साइकिल यात्रा नहीं निकलने दी। इसके विरोध में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
सपा जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना की आड़ में किसानों और जनता के मौलिक अधिकारों को छीनने का कार्य कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत ने कहा कि सरकार द्वारा शासन प्रशासन पर जबरदस्ती दबाव डालकर किसानों के समर्थन में मांग उठाने वालों की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है। भविष्य में भी यह आंदोलन जारी रखा जाएगा। सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर अध्यक्ष इकबाल कुरैशी, मलिका खान, सुल्तान खान, मोहम्मद बिलाल, अफजाल चौधरी, रामनरेश गौतम, अब्दुल चौधरी, संजीव कुमार, नईम चौधरी, इसलाम, हसन चौधरी, हिमांशु गौतम, माधव शर्मा, संजय यादव, शराकत मेवाती, अमरीश नारायण त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें