नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक
हापुड़। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तत्वावधान में सतगुरु कृपा संस्था के पदाधिकारियों ने आरटीओ कार्यालय से मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को रवाना किया। नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक भी किया।
सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के जिला कार्डिनेटर व सतगुरु कृपा संस्था के पदाधिकारी चौधरी कफील चौधरी ने बताया कि जागरूकता अभियान आरटीओ कार्यालय से तहसील चौपला, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गोल मार्केट, सर्राफा बाजार, सिंकदर गेट होता बुलंदशहर रोड पर संपन्न हुआ। लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, इंडीकेटर, फाग लाइट आदि का प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया गया। जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर मनोज कुमार पांडेय, सुगंध, मुईन, हमजा, नूर आलम, उमेश आदि रहे।