फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टॉफ समेत 15 कोरोना पॉजिटिव मिले, चार हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टॉफ समेत 15 कोरोना पॉजिटिव मिले, चार हुए स्वस्थ
विज्ञापन

हापुड़। जिले में मंगलवार को मेडिकल स्टॉफ समेत 15 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि चार स्वस्थ होकर घर लौट गए। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेज दिए गए हैं। मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को एंटीजन किट की जांच में तीन, आरटीपीसीआर की जांच में 10, ट्रूनेट की जांच में दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले। इनमें देवीपुरा का एक, स्वर्ग आश्रम रोड का एक, नई मंडी पक्का बाग निवासी दो, शिवाजीनगर का एक, असगरपुरा का एक, मोहल्ला गढ़ी का एक, नवज्योति कॉलोनी का एक, आर्यनगर का एक, कोटला का एक, जीएस मेडिकल कॉलेज का एक, सर्राफा बाजार का एक, रेवती कुंज का एक, भगवानपुर का एक, भगवानपुरी गढ़ का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4028 पहुंच गई है। मंगलवार को चार मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 3747 पहुंच गई है। 219 का उपचार जारी है, जबकि 62 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 260333 लोगों के स्वस्थ की जांच की जा चुकी है। मंगलवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें