फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए किया रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निपटने के लिए किया रूट डायवर्ट
विज्ञापन

हापुड़। पुलिस ने भारत बंद को देखते हुए जाम की स्थिति से निपटने के लिए वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इस दौरान दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन निजामपुर तिराहा से मेरठ तिराहा, मेरठ रोड से साइलो द्वितीय से किठौर रोड होते हुए कस्बा कठौर होकर गढ़मुक्तेश्वर, बृजघाट होकर मुरादाबाद को जाएंगे। वहीं हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाला समस्त प्रकार के वाहन बुलंदशहर रोड सोना पेट्रोल पंप से गुलावठी, नरोरा, बवराला, बहजोई, संभल, हसनपुर के रास्ते होकर मुरादाबाद जाएंगे। गजरौला की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन गढ़ स्याना चौराहा से स्याना बुलंदशहर मार्ग होकर दिल्ली की ओर जाएंगे। कुचेसर चोपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन बीवी नगर से गुलावठी, धौलाना होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। मेरठ से आकर बुलंदशहर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन साइलो द्वितीय से मेरठ तिराहा, निजामपुर होकर सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर से नीचे से बुलंदशहर की ओर जाएंगे। बुलंदशहर की ओर से आकर मेरठ जाने वाले वाहन सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर से निजामपुर होकर मेरठ तिराहा होते हुए साइलो द्वितीय होकर मेरठ को जाएंगे। तहसील चौपलेसे किसी भी प्रकार के वाहन बाबूगढ़ की ओर नहीं जाने दिए जाएंगे और किठौर रोड बाईपास फ्लाईओवर (टियाला) से किसी प्रकार के वाहन ततारपुर की ओर नहीं जाने दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें