फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने योग्य हुई हापुड़ की हवा, 94 पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस लेने योग्य हुई हापुड़ की हवा, 94 पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन

हापुड़। जिले में रविवार को एक्यूआई का स्तर 94 दर्ज किया गया। वहीं तापमान में गिरावट का सिलसिला भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दिन में निकली चटक धूप ने सर्दी से राहत दिलाई। दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर घटने से लोगों में राहत मिली है।
सर्दियों में अक्सर एक्यूआई का स्तर खतरनाक आंकड़े को छू जाता है। दीपावली पर वायु शुद्धता का मापक 400 के आंकड़ों को पार कर गया। ऐसे में दम घोटू हवा से लोगों का जीना मुहाल हो गया। हालांकि अगले ही दिन बरसात ने प्रदूषण को धो दिया। आलम यह है कि अब धीरे धीरे प्रदूषण का स्तर कम होता जा रहा है। इसका मुख्य कारण गिरता तापमान और तेज चलती हवा को माना जा रहा है। उधर रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा का प्रकोप जारी
- तेज हवा का प्रकोप जारी है, जिससे सर्दी बढ़ रही है। हालांकि प्रदूषण के स्तर को कम करने में तेज हवा का बड़ा योगदान है।
बच्चों में कोल्ड डायरिया का बढ़ा खतरा
- चिकित्सकों ने बताया कि सर्दी के बढ़ने के साथ ही बच्चों में कोल्ड डायरिया, निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही उनकी जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें