फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ बार एसोसिएशन की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ बार एसोसिएशन की टीम ने जीता मैच
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन और खान क्रिकेट क्लब के बीच रविवार को खेले गए 20 ओवर के निर्धारित मैच में बार की टीम ने विपक्षी टीम को 14 रन से हराकर, खिताब अपने नाम किया। अक्षय चौधरी ने नाबाद 68 रन और एक विकेट झटका।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हापुड़ बार एसोसिएशन की टीम ने 196 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसमें अक्षय ने 68, मोहित वर्मा ने 25, रजत ने 21 और उमर कुरैशी ने 31 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खान क्रिकेट क्लब टीम की शुरूआत भी शानदार रही। लेकिन इसे टीम जीत में तब्दील नहीं कर सकी। संजय ने ताबड़तोड़ 97 रन की पारी खेली। बार एसोसिएशन की टीम की ओर से रजत ने दो, कमर सुल्तान ने दो, अक्षय चौधरी, दिनेश सैनी और उमर कुरेशी ने एक एक विकेट झटका। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर अक्षय चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव अशोक गिरी ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें