बैंक के दो कर्मी सहित 31 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले
हापुड़। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। बुधवार को 31 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से एंटीजन किट द्वारा जांच में 17, आरटीपीसीआर लैब से 12 और ट्रूनेट लैब से दो मरीज कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जनपद में अब तक 3550 मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुधवार को प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से 31 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से जगन्नाथपुरी के एक, चंडी रोड के एक, नवादा के एक, इंद्रलोक कालोनी के एक, आर्यनगर के एक, मंसूरपुर के एक, मीरपुर के एक, राजीव विहार के तीन, कांवी के एक, आनंद विहार के एक, ए टू जेड कालोनी के एक, मोदीनगर रोड के दो, एसबीआई बैंक गढ़ रोड हापुड़ के दो, राठी स्टील कंपनी धौलाना के एक, धौलाना के एक, आदर्शनगर गढ़ के एक, श्रीनगर के एक, हाफिजपुर के एक, रेलवे स्टेशन गढ़ के एक, गांधीगंज के एक, जीएस मेडिकल कालेज कैंपल के एक मरीज शामिल हैं। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
कोट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि 31 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 12 और मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 3550 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3262 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 229 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है, जबकि 59 मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है।