जिले में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, 17 हुए स्वस्थ
हापुड़। जिले में कोरोना के 13 और मरीजों में सोमवार को पुष्टि हुई है। जनपद में अभी तक 3499 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 17 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सोमवार को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से 13 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से नवज्योति कालोनी के एक, उबारपुर हापुजड के एक, कसेरठ बाजार के एक, गोयना के एक, कलेक्टर गंज के एक, सुभाष नगर के एक, आंबेडकर मार्केट पिलखुवा के दो, बक्सर सिंभावली के दो, भीमयारी हापुड़ के एक, अशोक नगर पिलखुवा के एक, छज्जुपुरा हापुड़ के एक मरीज शामिल हैं। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने उपचार के लिए आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है। 17 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि 13 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 17 और मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अभी तक 3499 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3232 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 208 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि 59 मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है।