फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकवरी कम होने पर छह कर्मचारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकवरी कम होने पर छह कर्मचारियों को नोटिस
विज्ञापन

हापुड़। पालिका की कम रिकवरी होने पर कार्यकारी ईओ ने छह अफसर-कर्मचारियों को भी फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किए हैं। नोटिस जारी होने पर पालिका अफसरों ने भी पालिका के 50 बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की है। बकाएदारों पर पालिका का गृह व जल कर करीब 50 हजार तक बकाया है।
कोरोना महामारी काल में आय के साधन प्रभावित होने पर सैलरी देने में परेशानी आ रही है। पालिका अफसर आय के नए साधन जुटाने में फेल साबित हो रहे हैं। साथ ही गृह व जलकर और व्यावसायिक कर भी प्राप्त होना प्रभावित हो रहा है। पालिका के बकाएदारों की सूची भी लंबी है। पालिका ने बकाएदारों को वार्डवार व बड़े बकाएदारों के रूप में विभाजित कर रखा है। इनकी वजह से पालिका की रिकवरी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अफसर तब हरकत में आए हैं। जब एसडीएम व नगर पालिका कार्यकारी ईओ सत्यप्रकाश ने कर विभाग में कम वसूली पर छह अफसर-कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं।
डेयरियों को लेकर पालिका सख्त
- नगर पालिका परिषद हापुड़ के अफसर डेयरियों के संचालन को लेकर सख्त हैं। पालिका की तरफ से आए दिन अवैध डेयरियां चलाने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पालिका ने सोमवार को पांच डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें