फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर ने तीसरे दिन भी झेला घंटों का बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
आधे शहर ने तीसरे दिन भी झेला घंटों का बिजली संकट
विज्ञापन

हापुड़। 220 केवी क्षमता के हाइब्रिड उपकेंद्र पर मेंटेनेंस के चलते सोमवार को तीसरे दिन आधे शहर ने करीब 4 घंटे का बिजली संकट झेला। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हुई, चार मुख्य बिजलीघर पूरी तरह बंद रहे। आने वाले दो दिनों में भी इसी तरह की परेशानी रहेगी।
आनंद विहार स्थित हाइब्रिड उपकेंद्र से दिल्ली रोड, प्रीत विहार, टाउन हाल, रामपुर रोड बिजली घर को आपूर्ति दी जाती है। इस बिजलीघर पर इन दिनों मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। आगामी त्योहार और बिजली की जबरदस्त डिमांड को देखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में निगम अफसरों द्वारा शहर के मुख्य चार बिजली घरों को दिन में 4 घंटे तक बंद किया जाता है। बता दें कि इन बिजली घरों से दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ और मेरठ रोड के सैकड़ों वालों को आपूर्ति दी जाती है। सोमवार को सुबह 11 बजे समस्त मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 4 घंटे तक इन मोहल्लों में बिजली संकट बना रहा। हालांकि पूर्व में ही उपभोक्ताओं को इसे व्यवस्था की सूचना दे दी गई थी। कुल मिलाकर आगामी 2 दिन भी इस तरह की समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान बिजली किल्लत से परेशानी ना हो इसलिए हाइब्रिड उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। 2 दिन के बाद आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें