फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चार दिन तक प्रभावित रहेगी आधे शहर की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से चार दिन तक प्रभावित रहेगी आधे शहर की बत्ती
विज्ञापन

हापुड़। 220केवी हायब्रिड उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते सात नवंबर से दिल्ली रोड, टॉउन हॉल, प्रीत विहार, आनंद विहार बिजलीघर चार दिन तक प्रभावित रहेगा। सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक इन बिजलीघरों से जुड़े इलाकों की आपूर्ति गुल रहेगी।
आनंद विहार स्थित 220 केवी क्षमता के हायब्रिड उपकेंद्र से दिल्ली रोड प्रथम, द्वितीय, टाऊन हॉल, प्रीत विहार, आनंद विहार बिजलीघरों को आपूर्ति मिलती है। इन बिजलीघरों से आधे शहर की आबादी जुड़ी हुई है। इन दिनों 220 केवी क्षमता के बिजलीघर पर मरम्मत कार्य की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिसके चलते निगम के अधिकारियों ने सात नवंबर से 10 नवंबर तक कार्य जारी रखने का निर्णय लिया है, लेकिन इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक उक्त बिजलीघर बंद रहेंगे। इन बिजलीघरों के बंद रहने से दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड और मेरठ रोड इलाके के मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

विद्युत पोषण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि लोग जरूरी कार्य निपटाकर रखें, ताकि उन्हें परेशानी न हो। आगे बिजली किल्लत से दिक्कत न हो, इसलिए यह कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें