फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 18 नए मामले, 20 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 18 नए मामले मिले, 20 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को 18 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि 20 स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को एंटीजन किट की जांच में 11, आरटीपीसीआर की जांच में सात मरीज समेत कुल 18 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से अतरपुरा हापुड़ का एक, बाजार बजाजा के दो, राजीव विहार का एक, श्रीनगर का एक, चंडी मंदिर का एक, तारामिल का एक, धीरखेड़ा का एक, अशोक कॉलोनी के दो, आंबेडकर कॉलोनी का एक, पावटी का एक, मीरा की रेती का एक, मीरपुर का एक, दत्तियाना का एक, हरौड़ा का एक, न्यू आर्यनगर का एक, कुराना का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3260 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को 20 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 3061 पहुंच गई है। 142 मरीजों का उपचार जारी है, जबकि 57 की मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 193803 लोगों के स्वस्थ की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें