अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ततारपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। देहात थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि ततारपुर फ्लाई ओवर के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। शव को कब्जे में लेकर काफी शिनाख्त का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।