फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता व उसके ससुर से मांगी 50 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता व उसके ससुर से मांगी 50 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्ञान लोक निवासी अधिवक्ता ने उससे व ससुर से सगे चाचा व चचेरे भाई पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। माग पूरी नहीं होने पर हत्या की धमकी दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने अधिवक्ता की हत्या का भी प्रयास किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी विशाल मित्तल ने बताया कि अधिवक्ता है। आरोप है कि उसके सगे चाचा संजीव मित्तल व चचेरे भाई वाशू मित्तल उससे व दिल्ली के मालवीय नगर निवासी ससुर राजेश गोयल से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे है। रंगदारी नहीं देने पर दोनों ने हत्या की धमकी दी है। रंगदारी मांगने के संबंध में इनकी कॉल रिकार्डिंग व मैसेज उसके पास मौजूद हैं। दो अक्तूबर 2020 को वह दिल्ली ससुर के घर गया था। रात के करीब दस बजे वहां से वापस लौट रहा था। घर के बाहर निकलते ही दोनों आरोपियों ने उस पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी संजीव मित्तल व उसके पुत्र वाशू उर्फ धनंजय मित्तल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें