फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में युवक को चाकू घोंपा
विज्ञापन

हापुड़। घर से दुकान पर सामान लेने जा रहे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव होशियारपुर गढ़ी निवासी युवक के साथ एक अन्य युवक ने मारपीट कर दी। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने मारपीट के बाद युवक को चाकू घोंप लिया। युवक की चींख सुनकर मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने उसे बचाया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले में खानापूर्ति कर दी।
विज्ञापन

गांव होशियारपुर गढ़ी निवासी जयकुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम उसका भाई शिवम गांव में ही एक किराने की दुकान पर समान लेने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही संजय ने पुुराने किसी मामले को लेकर उसे रोक लिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज कर शिवम के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसने शिवम की हत्या के इरादे से उस पर लगातार चाकू से कई वार किए। जिससे शिवम घायल हो गया। शिवम की चींख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बचाया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने शिवम को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मारपीट की धाराओं में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल जांच के आधार पर संबंधित धाराएं बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें