हाथरस कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
हापुड़। हाथरस कांड के विरोध में समता सैनिक दल के आह्वान पर रामलीला मैदान स्थित पुस्तकालय से कैंडल मार्च निकाला। इसमें पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई।
समता दल के पदाधिकारियों ने कहा हाथरस कांड ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके विरोध में रामलीला मैदान स्थित पुस्तकालय पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। इसके बाद कैंडल मार्च निकालकर, दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई। मौके पर हीरालाल, देवेंद्र भारती, धर्म सिंह, अनुज कुमार, चुन्नू गौतम, बोबी गौतम, संजय कुमार, रतन वर्मा, हरवीर, अमित कुमार, महेंद्र सिंह, चतर सिंह, सुमित प्रभाकर, धर्मेंद्र, जयकिशोर, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
दोषियों को मिले सख्त सजा
गांव धनौरा में हाथरस कांड के विरोध में ग्रामीणों ने रात में कैंडल मार्च निकालकर दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर बीबी त्यागी, दीपचंद, राम सिंह, छुट्टन सिंह, सुरेश, वेदप्रकाश, मुकेश, सीमा, रोशनी, रेशम, नेहा, संसार, रेखा आदि मौजूद रहे।