फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी समेत 21 में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मी सहित 21 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को एक पुलिस कर्मी समेत 21 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब में भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को एंटीजन किट की जांच में 16, आरटीपीसीआर की जांच में चार व ट्रूनेट मशीन की जांच में एक समेत कुल 21 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में कलक्टर गंज के तीन, देवलोक के दो, न्यू शिवपुरी के चार, गोपीपुरा का एक, अमरपुर का एक, अहमदनगर का एक, पुलिस लाइन का एक, पक्का बाग का एक, कुचेसर चौपला का एक, अनुज विहार का एक, अच्छेजा का एक, नली हुसैनपुर का एक, जीएस कैंपस का एक, नंदपुर का एक, खिलवाई का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन

इन मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2726 पहुंच गई है। इनमें 2328 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, 355 का उपचार जारी है। जबकि 43 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया जिले में अब तक 141616 लोगों के स्वास्थ की जांच हो चुकी है। बृहस्पतिवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें