फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास को लेकर राज्यमंत्री से मिले रसूलपुर के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री से मिले रसूलपुर के ग्रामीण
विज्ञापन

हापुड़। रसूलपुर में हाईवे पर अंडरपास की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़वाने की मांग को लेकर एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह से मिला। समस्याओं से अवगत कराने के बाद ग्रामीणों को जल्द राहत का आश्वासन मिला है।
रसूलपुर के पूर्व ग्राम प्रधान कर्मवीर सिंह ने बताया क्षेत्र में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर होती है। शुगर मिल के ट्रॉला व ट्रक भी निर्माणाधीन बाईपास पर बनाए जा रहे अंडरपास से ही होकर निकलेंगे। ऐसे में ऊंचाई व चौड़ाई कम रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया रसूलपुर में पांच मीटर लंबाई व 15 मीटर चौड़ाई के अंडरपास की आवश्यकता है। वहीं ग्रामीणों को इस मामले में जल्द राहत का आश्वासन मिला है। इस मौके पर जसवीर सिंह, दिनेश, सुभाष, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें