फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में निर्माण सामग्री डालने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में निर्माण सामग्री डालने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

हापुड़। सर्दियों से पहले एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति को काबू में किया जा सके, इसके लिए डीएम अदिति सिंह ने जिले में प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खुले में निर्माण सामग्री डालने वालों के अलावा प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ईपीसीए के चेयरमैन भूरेलाल ने कुछ दिन पहले भी क्षेत्र का दौरा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। एनएचएआई पर तो चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। बुधवार को उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद डीएम अदिति सिंह ने कहा है कि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि खुले में निर्माण सामग्री न डाली जाए। अधिकतर देखा गया है कि जिले में जगह-जगह खासकर मेरठ रोड पर खुले में निर्माण सामग्री डाली हुई है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। कूड़ा ख्ुाले में डालकर उसमें आग लगाने की घटनाओं को रोका जाए। सड़कों पर होने वाले निर्माण से पहले पानी का छिड़काव किया जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसान खेतों में पराली न जलाने पाएं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि जो भी इस संबंध में लापरवाही बरते उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें