फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक चुराकर युवती ने व्यापारी के खाते से उड़ाए 55 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक चुराकर युवती ने व्यापारी के खाते से उड़ाए 55 हजार
विज्ञापन

हापुड़। नगर के मोहल्ला खाई कोठीगेट निवासी एक व्यापारी की दुकान पर काम करने वाली युवती ने चेक बुक से चार चेक चोरी कर लिए। इसके बाद किसी बैंक कर्मचारी की मिलीभगत से 55 हजार रुपये साफ कर दिए। इस मामले में पीड़ित ने बैंक अधिकारियों और पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोठीगेट निवासी सत्यप्रकाश की कोठीगेट पर ही सत्यम साड़ी के नाम से दुकान है। बुजुर्ग सत्यप्रकाश ने बताया कि उनकी दुकान पर चेतनपुरा निवासी एक युवती कार्य करती थी। बिल आदि जमा करने का काम भी उक्त युवती करती थी। जिसके चलते युवती ने मौका पाकर उनकी चेकबुक से चार चेक गायब कर दिए। चेक गायब होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने इस संबंध में बैंक में जानकारी देकर भुगतान रुकवा दिया। मामले की जानकारी करने पर पता चला कि इन्हीं चोरी किए गए चेकों में से एक चेक पर 24 दिसंबर 2019 को 25 हजार रुपये निकाले गए जबकि दूसरे चेक से 30 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई। कुल मिलाकर दो चेकों से उनके खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि धोखाधड़ी करने के बाद से ही आरोपी युवती नौकरी छोड़कर चली गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें