फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखैड़ा में अंडरपास के लिए भाकियू भानु ने कलक्ट्रेट पर किया हंगामा

विज्ञापन
डीएम ऑफिस पर ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
सिखैड़ा में अंडरपास के लिए भाकियू भानु ने कलक्ट्रेट पर किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। सिखैड़ा मुरादपुर से गुजर रहे एनएच-9 पर अंडरपास नहीं बनने से गुस्साए किसानों ने भाकियू भानु के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन व हंगामा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया सिखैड़ा मुरादाबाद के एनएच-9 हाईवे पर किसान व मजदूरों को अपने खेतों पर जाने के लिए रास्ते बंद हो गए हैं। जिससे किसानों की करीब दो हजार बीघा जमीन प्रभावित हो रही है। खेतों पर जाने के लिए करीब आठ किलोमीटर का फेर लगाना होगा। पहले ही किसान इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई निस्तारण नहीं हो रहा है। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा हाईवे पर अंडरपास नहीं दिया तो किसान व मजदूरों की जीवन बदहाल हो जाएगा। इस समस्या का निस्तारण कराना अति आवश्यक है। इस समस्या को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंसूर प्रधान, अरविंद त्यागी, शहजाद खान, योगेंद्र त्यागी, इकबाल त्यागी, ईश्वर, वसीम अली, सचिन त्यागी, फारुख खां, देवेंद्र त्यागी, तनवीर अली, वाहिद, सोनवीर, इमरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें