सरकार की नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
हापुड़। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
नगरपालिका धरना स्थल पर सपा जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं। युवा बेरोजगार हैं, किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। कोविड अस्पतालों में सुविधा न होने के कारण लोग बेहाल हैं। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत व सपा नेता सचिन दयाल ने कहा किसानों को फसलों का सही दाम न मिलने के साथ खाद बीज का संकट छाया हुआ है। गन्ना किसानों का अभी तक गन्ना बकाया का भुगतान नहीं हो पाया है। जिस ओर सरकार ध्यान देने के बजाय जाति धर्म की राजनीति में लगी है।
सपा के पूर्व मंत्री भूषण शरण त्यागी ने कहा कि प्रदेश में बिजली के दामों में तेजी से वृद्धि की गई है। जिससे आम जनता परेशान है। युवा नेता रविंद्र यादव, पियूष वाल्मीकि ने कहा लॉक डाउन में आम जनता बेरोजगार हो गई है। जबकि सरकार ने छूट देने के बजाय बिलों में वृद्धि की है। ओलावृष्टि में फसलों को हुई क्षति का आज तक भुगतान नहीं हुआ है। वहीं गन्ना बकाया का भुगतान न होने के कारण किसान परेशान हैं। अनिल आजाद ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। जो बिल किसानों के हितों में बताया जा रहा है। वह किसान विरोधी है। सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाइयों ने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम सत्यप्रकाश को सौंपा।
इस अवसर पर इकबाल कुरैशी, रविंद्र यादव, पीयूष मंडौडिया, दर्शन सिंह, अरुण चौधरी, इमरान कुरैशी, विकास दयाल, एजाज कुरैशी, पुरुषोत्तम वर्मा, देवेंद्र जाखड़, अख्तर मलिक, संजय शर्मा, श्यामसुंदर भुर्जी, सत्यदेव सिंह, कुलदीप चौधरी, रीता सिंह, अब्दुल कादिर, कुनाल मंडौडिया, जहीर पहलवान, शहजाद हयात, मंजू जाटव, पूनम, कृष्णचंद, राकेश चौधरी, जगवीर यादव उपस्थित रहे।