फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के बाद गाड़ियों पर खड़े होकर निकाला जुलूस

विज्ञापन
कार पर खड़े होकर जलूस निकालते युवक - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के बाद गाड़ियों पर खड़े होकर निकाला जुलूस
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने के बाद कुछ युवकों ने कारों पर खड़े होकर बाइकों के साथ जुलूस निकाला। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सरावा में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था। रविवार को असौड़ा की टीम ने इस टूर्नामेंट को जीत लिया। जीत की खुशी में कुछ युवक जब गांव पहुंचे तो उन्होंने विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान युवक कारों के बोनेट और छतों पर चढ़ गए। बाइक सवार युवकों ने भी जमकर हुड़दंग मचाया। इस पूरे मामले का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। सीओ सदर एसएन वैभव का कहना है कि मामले का संज्ञान लेते हुए देहात थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें