फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का सामान चोरी करते चार को पकड़ा, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे का सामान चोरी करते चार को पकड़ा, एक फरार
विज्ञापन

हापुड़। रेलवे पुलिस ने शनिवार को डासना से रेलवे का सामान चोरी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे पुलिस ने शनिवार को डासना (पिलखुवा रेल खंड) से अनिल निवासी मोहल्ला दूधिया पीपल, डासना थाना मंसूरी गाजियाबाद व इमरान उर्फ शाहरुख निवासी जाकिर कॉलोनी मदीना मस्जिद थाना मसूरी गाजियाबाद को दो जोगल प्लेट व बोल्ट आदि रेलवे का सामान चोरी कर ले जाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में तीन कबाड़ी मोनिस निवासी ग्राम बोदरा थाना किठौर जिला मेरठ, शाहिद निवासी गांव नाहल थाना मसूरी जिला गाजियाबाद व नदीम निवासी हाजी पंछी की कोठी, डासना थाना मसूरी गाजियाबाद को रेलवे का सामान बेचने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने तीनों कबाड़ी की दुकान से दो जोगल प्लेट व 57 बोल्ट करीब 13,816 रुपये का रेलवे का सामान बरामद किया है। जबकि रेलवे पुलिस नदीम की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। टीम में मनोज कुमार, संजय कुमार, मोहम्मद साजिद व जितेंद्र भारद्वाज शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें