फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
बेरोजगारी के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, निजीकरण, किसान और युवाओं की समस्या के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास जोरदार प्रदर्शन और हंगामा किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
सपा जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा सूबे के किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है। फसलों का मुनासिब दाम नहीं मिल रहा है। गन्ना भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक तंगी में डूब रहे हैं। लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। किसान आत्महत्या को मजबूर है। युवा नेता रविंद्र यादव व पीयूष मंडोठिया ने कहा प्रतिभाशाली युवा रोजगार नहीं मिलने के कारण दर दर की ठोकरे खा रहे हैं। लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। नौकरी के नाम पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। ऐसे में देश विकास के बजाय गर्त में जा रहा है।
विज्ञापन

संजय गहलौत, संजय यादव, पंकज त्यागी ने कहा सरकार युवाओं को रोजगार देने का दावा करती थी। लेकिन रोजगार तो दे नहीं सकी, बल्कि युवाओं की नौकरी छीन रही है। सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है, ऐसे में पूंजीपतियों को और अधिक धनवान बनाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील चौपला स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास जोरदार हंगामा व प्रदर्शन किया। मांगों के निस्तारण को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में संजय यादव, पुरुषोत्तम वर्मा, रीता चौधरी, संजय यादव, पीयूष वाल्मीकि, रविंद्र, योगेश कुमार, बिट्टू जाटव, रोहित, कुनाल मंडोठिया, शिवम भुर्जी, आमिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें