फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में 25 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में 25 लाख की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। नगर के मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा 25 लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी के आदेश के बाद देहात थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार गोयल पुत्र रघुवीरशरण ने शिकायत में बताया कि उसकी पुत्री की शादी कटरा पुरन जट बाजारगंजम मुरादाबाद निवासी युवक से हुई थी। शादी के दौरान उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। लेकिन ससुरालिए नाखुश थे। जिसके चलते वह 25 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और पुत्री को प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले ससुरालियों ने उसकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर जमकर पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। मायके पहुंचकर आपबीती बताई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता व उसके पिता ने एसपी के समक्ष शिकायत की। एसपी के आदेश पर देहात थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात थाना प्रभारी सुमन सिंह तहरीर पर पुलिस ने वरुण चंद्र पुत्र अविनाश चंद्र, ससुर अविनाश चंद्र, सास विनिता, ननंद हिमानी, देवर समर्थ कृष्ण निवासी कटरा पुरन जट बाजारगंजम मुरादाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें