फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। पति को कोरोना होने के बाद एक व्यक्ति ने महिला को मदद दिलाने के बहाने झांसे में ले लिया। आरोपी एक दिन महिला को अपने साथ गाजियाबाद ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 22 जून को उसका पति कोरोना से संक्रमित हो गया था। मामले की जानकारी के बाद चिकित्सकों ने पति को क्वारंटाइन सेंटर भिजवा दिया। महिला का कहना है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे सरकार से मदद दिलाने के नाम पर झांसे में ले लिया। आरोप है कि 29 जून को आरोपी पीड़िता को अपने साथ जनपद गाजियाबाद ले गया। यहां उसने स्टांप खरीदकर पीड़िता से अंगूठा लगवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह उसे एक मकान में ले गया। जहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। पीड़िता के बेसुध हो जाने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता को घटना की जानकारी हुई। आरोप है कि आरोपी ने कई दिनों तक पीड़ित को अपने पास ही रखकर दुष्कर्म किया। विरोध व शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़िता व उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी दी। स्वास्थ्य होने के बाद घर लौटे पति को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पति के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी रहीसुद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें