फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडिंग गड़बड़ी में बिलिंग कंपनी से फिर होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर रीडिंग गड़बड़ी में बिलिंग कंपनी से फिर होगी वसूली
विज्ञापन

जतिन त्यागी
हापुड़। मीटर रीडिंग में गड़बड़ी की पोल खुलने के बाद निगम ने कंपनी से फिर से रिकवरी करने की तैयारी शुरू कर दी है। एक्सईएन ने डेढ़ लाख की रिकवरी को लेकर मुख्य अभियंता को रिपोर्ट भेज दी है। कंपनी से 12 लाख की वसूली पहले ही की जा चुकी है। कार्रवाई से कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के शहरी और देहात अंचल में विद्युत मीटरों में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया। इसमें बहुत से मीटरों में लाखों रुपये की रीडिंग स्टोरेज कर दी गई, जबकि बिल बहुत कम पैसों के बनाकर जारी किए। मामले पकड़ में आने के बाद इसका खुलासा हुआ। वहीं, बहुत से मीटर नो डिस्प्ले मिले, जिनसे ओके स्टेटस का बिल जारी किया जा रहा था।
विज्ञापन

इस तरह की गड़बड़ी से निगम को लाखों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा था। मामले की गंभीरता पर देहात अंचल के एक व नगर क्षेत्र के दो मीटर रीडरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। बहरहाल, इस मामले में पहले बिलिंग कंपनी से 12 लाख रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। अब डेढ़ लाख की रिकवरी को लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। एक्सईएन ने यह रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेद दी है। इतना ही नहीं एक अन्य बड़े मामले में कंपनी से बड़ी रिकवरी वसूलने की भी तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि डेढ़ लाख की रिकवरी की रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेज दी गई है। इस तरह का गलत कार्य करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें